तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; चालक फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत बलिहावा मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, चरवा थाना क्षेत्र के निवासी अंकित पुत्र अशोक कुमार (22 वर्ष) और रूपचंद पुत्र मोतीलाल ऑटो से बलिहावा मोड़ पार कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हादसे के बाद कार चालक के फरार होने की बात सामने आई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें