जर्जर सड़कों से लेकर खाद की समस्याओं से जूझ रहे किसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

जर्जर सड़कें, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट और खाद की कमी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने आवाज उठाई है। सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने ज्ञापन में चिल्ला शाहबाजी गांव में केमल के घर से रिघई, शिवबरन, ननका और कल्लू पासी के घर होते हुए कैथा तालाब तक जाने वाले मुख्य मार्ग का पक्कीकरण कराने की मांग की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती है। एंबुलेंस और स्कूली वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत आती है। इसके अलावा पुरखास, बिगहरा उस्मानपुर, टीकरा बिगहरा और उमरवल होते हुए बड़ा पिपरहटा जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की गई। हरदुआ खास में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को भरकर रास्ता दुरुस्त कराने की भी मांग उठाई गई। नगर पंचायत चरवा के वार्ड तीन अम्बेडकर नगर में मुन्ना सेन के घर से अश्वनी कुमार मिश्र के घर तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और चायल तहसील के तीनों ब्लॉकों की सरकारी समितियों में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने प्रशासन से सभी समस्याओं की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाम हसन, तहसील अध्यक्ष यशवंत सिंह राठौर, विनोद कुमार, प्रेमचन्द्र समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें