क्राइम फिल्मों की थी शौकीन, कातिल बनने का लड़की को चढ़ा खुमार! अंजान महिला को उतारा मौत के घाट, फिर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि फिल्में समाज का आइना होती हैं. मोटे तौर पर फिल्में दो तरह की हो सकती हैं, एक वो जो आदर्शवादी होती हैं और समाज को बेहतर बनाने का काम करती हैं, दूसरी वो जो समाज की सच्चाई दिखाती हैं. क्राइस-थ्रिलर फिल्में भी ऐसी ही होती हैं. लोग भले ये कहें कि क्राइम फिल्मों को देखकर लोग बिगड़ते हैं, पर सच तो ये है कि कुछ लोगों के अंदर अपराधिक भावना होती है, जो क्राइम फिल्मों को देखकर उनके ऊपर हावी हो जाती है और वो जुर्म को अंजाम दे देते हैं. साउथ कोरिया (South Korea Girl kill woman to feel crime) की एक लड़की ने भी ऐसा ही किया और अब उसे जेल हो चुकी है.

न्यूज18 हिन्दी की सीरीज ‘Brutal Women Series’ के तहत आज हम बात कर रहे हैं साउथ कोरिया की एक लड़की की, जिसने सिर्फ शौक में एक महिला (Girl kill out of curiosity) का खून कर दिया. ऑडी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार साउथ कोरिया की रहने वाली 23 साल की जूंग यो-जूंग (Jung Yoo-Jung) क्राइम फिल्मों की दीवानी थी और हमेशा, उन फिल्मों की तरह किसी स्थिति में फंसने का उसे भी शौक चढ़ा रहता था. ज्यादा क्राइम फिल्में देखने के कारण, उसे भी खूनी बनने का मन कर गया. वो जानना चाहती थी कातिल बनकर और किसी को जान से मारने पर कैसा मेहसूस होता है.

सिर्फ शौक के लिए किया खून
बस फिर क्या था, युवती ने प्लान बनाना शुरू कर दिया. जून की फोन और लैपटॉप हिस्ट्री से पता चला है कि वो लाश को ठिकाने लगाने के तरीके भी खोज रही थी. उसने ऑनलाइन अपने शिकार को खोजना शुरू किया. उसने ऑनलाइन ट्यूटर मुहैया कराने वाली एक वेबसाइट पर रेजिस्टर कर लिया और एक महिला ट्यूटर को खोजा. जूंग ने दर्शाया कि वो एक मां है और उसे अपनी 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के लिए होम ट्यूटर चाहिए. वो छात्रा बनकर टीचर के घर पहुंच गई.

कर दी टीचर की हत्या
उसने एक स्कूल की सेकेंड हैंड यूनिफॉर्म भी मार्केट से खरीद ली थी. उसका कद छोटा था, ऐसे में स्कूल यूनिफॉर्म पहनने के बाद वो 9वीं कक्षा की ही लग रही थी. वो महिला टीचर के घर पहुंची और बातों-बातों में उसके पेट में चाकू घुसा दिया. जब वो मर गई तो जूंग ने उसके शरीर के टुकड़े किए और सूटकेस में भर लिया. उसने टुकड़ों को बिना स्मेल के रखने का प्लान बनाया था. इसके लिए उसने दुकान से प्लास्टिक की थैलियां और ब्लीच खरीद लिया था. महिला को लापता दिखाने के लिए, उसने उसका आईडी कार्ड, फोन आदि अपने पास ही रख लिया था.

लड़की ने कर दी एक गलती
लड़की ने बस एक गलती कर दी. वो ये कि जब वो लाश से भरे बैग को नदी के किनारे एक जंगल के इलाके में फेंकने जा रही थी, तब उसने एक कैब बुक कर ली थी. ड्राइवर को लड़की की हरकत अजीब लगी और जब वो गाड़ी से उतर गई, तब उसने तुरंत ही पुलिस को फोन कर दिया. जूंग ने इतना दिमाग लगाया था कि जांच में बैग से लाश नहीं निकली, बल्कि खून से सने कपड़े निकले. उन कपड़ों के जरिए लड़की तक पहुंचा गया, उसके घर की तलाशी ली गई जहां से महिला की लाश के कुछ टुकड़े बरामद हुए. पहले तो जूंग ने कहा कि वो महिला उसके ऊपर हमला कर रही थी, इस वजह से सेल्फ डिफेंस में उसने ये कदम उठाया है. पर बाद में उसने कबूल कर लिया कि उसने सिर्फ शौक में खून किया है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें