कौशाम्बी–
मंझनपुर, 19 अक्टूबर 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत सोमवार को पुलिस कार्यालय मंझनपुर से स्कूटी रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।
पुलिस कार्यालय मंझनपुर से रैली शीघ्र ही रवाना होगी। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है।
Author: Up Head Line
Views: 26







