प्रयागराज
यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों से जुड़ा मामला,
सिपाही अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने की दुबारा होगा नाप,
हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने की दुबारा नाप के आदेश दिए,
31 अक्टूबर को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा गठित बोर्ड करेगा जांच,
अभ्यर्थी अनुज कुमार व 60 अन्य की तरफ से हाईकोर्ट दाखिल की गई है याचिका,
लखनऊ केजीएमयू के प्रिंसिपल को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश,
47 याचिकाओं पर कोर्ट ने दिया है आदेश,
मेडिकल बोर्ड 31अक्टूबर को अभयर्थियों की दुबारा जांच करेगा,
वहीं कोर्ट ने एक कैटेगरी में की गई मांग में छह याचिकाएं खारिज की,
तीन याचिकाओं को अलग करते हुए मामले को दो हफ्ते बाद लिस्ट करने का निर्देश दिया,
इसके अलावा पांच अन्य रिट याचिकाओं को भी मामले से अलग किया,
कोर्ट ने कहा कि इन याचिकाओं में कई याचिकाकर्ता शामिल है और इन रिट याचिकाओं में अलग-अलग आदेश पारित किए जाएंगे,
कोर्ट ने जिन रिट याचिकाओं में दोबारा माप (re-measurement) करने के निर्देश दिए गए है उसमें कोर्ट चार नवंबर को अगली सुनवाई करेगी,
चार नवंबर को सील बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश की जाएगी रिपोर्ट,
जस्टिस मनीष कुमार निगम की कोर्ट में चल रही है मामले की सुनवाई।







