कौशाम्बी—
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत देवीगंज बाजार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशियों का इजहार किया।भाजपा नेता व देवीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज साहू के नेतृत्व में समर्थक देवीगंज बाजार में एकत्रित हुए और डिप्टी सीएम के चित्र के समक्ष सामूहिक रूप से केक काटकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने केशव मौर्य जिंदाबाद के नारों से पूरे बाजार को गुंजायमान कर दिया।इस मौके पर नीरज साहू ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने क्षेत्र के विकास और जन-जन की समस्याओं के निस्तारण में जो भूमिका निभाई है वह अतुलनीय है।उनके नेतृत्व में क्षेत्र लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी प्रेम और सम्मान के कारण आज कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रूप से एकत्र होकर उनका जन्मोत्सव मनाया है।इस अवसर पर उमेश पटेल, मुकेशचन्द्र कुशवाहा, अजय मिश्रा, पंकज साहू, हरीलाल साहू, विनीत पटेल, प्रेमचंद्र साहू , राजेश सरोज, राहुल नामदेव, कजरा अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।







