कौशाम्बी- दीपावली के पर्व पर जहां निर्बाध बिजली आपूर्ति की जरूरत है, वहीं कछुआ पावर हाउस क्षेत्र के गनपा गांव में पिछले 72 घंटे से अधिक समय से बिजली लाइन खराब पड़ी है इससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिम्मेदार अधिकारियों को लगातार फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ट्रांसफार्मर के पास बिजली के जर्जर तार लंबे समय से लटक रहे हैं इन तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है तार बदलवाने के लिए कई वर्षों से बिजली विभाग में शिकायत की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई वहीं, तार बदलवाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया जा रहा है दीपावली जैसे त्योहार पर भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने जर्जर तार बदलवाने और बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कराने की मांग की है






