भाजपा नेता वीरेंद्र सरोज फौजी की शिकायत पर सपा विधायक इंद्रजीत सरोज समेत पांच नामजद, सैकड़ों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशाम्बी। जिले में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीरेंद्र सरोज फौजी की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज समेत पांच नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के पास का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र सरोज फौजी का आरोप है कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान राजनीतिक रंजिश के चलते विधायक इंद्रजीत सरोज और उनके समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का भी प्रयास किया गया।

शिकायत में भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि घटना के समय शिकायतकर्ता के साथ उनका सरकारी गनर भी मौजूद था।

मामले में विधायक इंद्रजीत सरोज के अलावा वेदपाल, रामखेलावन पाल, सदाब और शिवपूजन यादव को नामजद किया गया है। वहीं, सैकड़ों अज्ञात समर्थकों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है।

घटना के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें