डीएम मधुसूदन हुल्गी किसान के खेत में पहुंचे, हंसिया से काटी धान की फसल वीडियो वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देवरिया -यूपी के देवरिया जिले के डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सदर देवरिया क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में किसान कृष्ण मोहन के खेत में पहुंचे और हंसिया लेकर धान की फसल काटने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही डीएम का यह अलग अंदाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।—

डीएम ने फसल की पैदावार की जानकारी ली
वही उन्होंने खेत में धान की फसल की कटाई कर क्रॉप कटिंग प्रकिया का जायजा लिया। फसल की कटाई मौके पर ही कर कर धान की मड़ाई की गई। एक डिसमिल क्षेत्रफल में 11.54 किलोग्राम धान का उत्पादन पाया गया, जो औसत उत्पादकता से काफी कम था। इस संबंध में बताया गया कि उक्त कृषक के खेत में धान की रोपाई मानक के अनुरूप नहीं की गई थी, जिसके कारण उत्पादन औसत मानक से कम पाया गया।
डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसल की उत्पादकता का आकलन कर कृषि संबंधी नीतियों एवं नियोजन को तैयार करना है। क्रॉप कटिंग का यह सिलसिला जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा, जिससे पूरे जनपद की औसत उत्पादकता का आकलन किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से अपना पंजीकरण कराते हुए धान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य मिल सकेगा।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें