डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक चेतना और जिम्मेदार नागरिक बनने की पहली सीढ़ी है। इसी सोच के साथ डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ में नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत करने वाले विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सामाजिक संदेशों और उत्साह से भरे माहौल ने समारोह को यादगार बना दिया।

दरअसल, आज दिनांक 15 नवम्बर 2026 को डॉ. रिजवी शिक्षण संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव श्री करार हुसैन रिजवी जी के संरक्षण में तथा डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद जाफर जी के कुशल नेतृत्व में बी.ए.-एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार श्री मुफीद रिजवी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र पांडेय, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अनीस अफजल तथा डॉ. रिजवी डिग्री कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक जागरूकता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। खास तौर पर ‘मैं सर्वोच्च हूँ’ और ‘बेटियाँ’ जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों, लैंगिक भेदभाव और बालिकाओं के प्रति संकीर्ण सोच पर प्रहार करते हुए सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।

वहीं संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर उनकी शानदार प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा।

इस पूरे आयोजन कीको सफल बनाने में बी.ए.-एलएल.बी. एवं एलएल.बी. के विद्यार्थियों अबु बकर अंसारी, अंशु सिंह, सैनी साहू एवं पारुल जायसवाल की मेहनत, समर्पण और सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

वहीं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. शमी अहमद खान, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. अतुल कुमार पाल, डॉ. विपुल तिवारी, श्री अजय दुबे, श्रीमती संगीता कवड़िया, श्री रामबाबू, श्रीमती हुसैन फातिमा, श्री आलोक श्रीवास्तव, जाकिया सुल्ताना एवं श्री अखिलेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस स्वागत समारोह का उद्देश्य केवल नए विद्यार्थियों का अभिनंदन करना ही नहीं, बल्कि उनमें आपसी सहयोग, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी रहा।

कुल मिलाकर, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ का यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का खूबसूरत संगम साबित हुआ। उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुए इस समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकगण और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें