धाता सिराथू मार्ग का चौड़ीकरण कर उदहिन बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाए…. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने लोक निर्माण विभाग कौशांबी से सिराथू कस्बे से उदहिन बाजार होकर धाता को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने की जनहित में मांग की है। कहा है कि रोज रोज उदहिन बुजुर्ग बाजार में लगने वाले भयंकर जाम से निजात मिलनी चाहिए। ऐसा तभी संभव होगा जब धाता सिराथू मार्ग का चौड़ीकरण होगा और उदहिन बाजार के पुल को भी चौड़ा कराया जाएगा।

बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में अजय सोनी की अगुवाई में उदहिन बाजार में एक बैठक हुई। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि धाता सिराथू मार्ग जिले का व्यस्तम मार्ग है जिससे होकर रोजाना हजारों की तादात में कई जनपदों के लिए वाहन गुजरते हैं। साथ ही बालू लोड वाहन भी इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की तादात में गुजरते हैं।

आगे कहा कि धाता सिराथू मार्ग के अपेक्षाकृत काफी कम चौड़ा होने के कारण आए दिन उदहिन बाजार में जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते है और जनहित की हानि होती है। साथ ही आए दिन दुर्घटनाएं भी होती भी होती हैं जिसमे कई बार लोगों को जान माल की हानि होती है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को भी जाम के चलते आर्थिक नुकसान होता है और प्रशासन के सिपाही भी जाम छुटाने के लिए रोजाना घंटों मशक्कत करते हैं।

इस संबंध में अजय सोनी ने बताया कि पूर्व में भी इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवाज उठाई गई लेकिन कोई समुचित कार्यवाही नहीं हुई जिससे आज तक स्थिति जस की तस है और लोग परेशान हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि अगर धाता सिराथू मार्ग का समुचित चौड़ीकरण हो जाए तो जाम की भयंकर समस्या से लोगों को निजात मिल सकती है। इस संबंध में अजय सोनी ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन कौशांबी से धाता सिराथू मार्ग के चौड़ीकरण कराने की क्षेत्रीय जनता की ओर से मांग की है अन्यथा तमाम लोगों के साथ विभागीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, लवकुश सिंह, विनीत कुमार केसरवानी, राजेश केसरवानी, सुमेरचंद्र सोनी, गगन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे