जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने जर्जर परिषदीय विद्यालयों के ध्वस्तीकरण/नीलामी की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिला समन्वयक (सिविल) को अवशेष रह गए 137 जर्जर परिषदीय विद्यालयों/भवनों की भी नीलामी कार्यवाही इस माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों में निपुण तालिका एवं कार्य पुस्तिका भरवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए सुधार लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सफाई कर्मियों के माध्यम से विद्यालय/विद्यालय परिसर की बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों से कहा कि स्कूल चलो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामाकन विद्यालयों में कराया जाय,ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक भी कराया जाए। ब्लॉक स्तरीय टॉस्कफोर्स की बैठक अनिवार्य रूप से किया जाय तथा विद्यालयों का निरीक्षण कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाय।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि विगत कई दिनों से अनुपस्थित चल रहें 14 शिक्षकों/शिक्षामित्रों/अनुदेशकों की सेवा समाप्त कर दी गई है तथा 15 शिक्षामित्रों एवं 02 अनुदेशकों की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही प्रचलित है।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि 46 विद्यालय और अवशेष रह गए, जहां पर हाईटेंशन तार शिफ्ट कराया जाना है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत को शीघ्र शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे