कौशाम्बी
पूरा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहा की एक महिला ने एसपी राजेश कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि मलाक पिंजरी गांव का रहने वाला शहनूर आलम उसकी पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया,
महिला की शिकायत के बाद एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया,पुलिस टीम आरोपी को तलाश रही थी तभी आरोपी के संबंध में जानकारी मिलीं तो पुलिस टीम ने उसे घेर लिया,इस दौरान आरोपी शहनूर आलम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा,पुलिस ने घायल आरोपी को अरेस्ट कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Author: Up Head Line
Views: 39








