शादी के 8 महीने बाद विवाहिता को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मौत के दो घंटे पहले विवाहिता ने फोन कर पिता को बताया था कि मारपीट रहे हैं हत्या कर देंगे

 

कौशाम्बी-संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हर्रायपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आदमपुर नादिर अली गांव के मजरा पथरहा गांव में शादी के 8 महीने में ही एक विवाहिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है और उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया है पिटाई के दौरान विवाहिता ने फोन करके अपने पिता को मारपीट और हत्या किए जाने के आशंका की जानकारी दी थी लेकिन विवाहिता की आशंका सच साबित हुई और कुछ देर बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके मायके के लोग मौके पर पहुंच गए हैं मामले की सूचना उसके पिता ओम प्रकाश सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मुबारकपुर सुंदर नगर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज में थाना पुलिस को दी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर सुंदर नगर निवासी ओम प्रकाश सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने अपनी बेटी संजना देवी उम्र 22 वर्ष की शादी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आदमपुर नादिर अली मजरा पथराहा निवासी सविनय प्रताप सिंह पुत्र जुगराज प्रताप सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज से 16 फरवरी 2025 को बड़ी धूमधाम से किया था शादी में हैसियत से अधिक विवाहिता के पिता ने दान दहेज दिया था लेकिन ससुराली जनों की दहेज के लिए सुरसा की तरह डिमांड बढ़ता गया बाइक भैंस और लाखों रुपए नगद की लगातार डिमांड करते रहे मायके के लोग अतिरिक्त दहेज देने की स्थिति में नहीं थे जिससे दहेज की डिमांड नहीं पूरी हुई शादी के बाद से विवाहिता के साथ मारपीट शुरू हो गई लगातार उसे प्रताड़ित किया जाता रहा शादी के 8 महीने बाद 6 नवंबर 2025 की सुबह विवाहिता को उसके ससुराल के लोग पीट रहे थे मौका मिलते ही विवाहिता ने अपने पिता को फोन करके मारपीट और हत्या किए जाने की आशंका जताई थी लेकिन उसके दो घंटे बाद ही विवाहिता के पिता को फोन करके जानकारी मिली कि विवाहिता की मौत हो गई है और वह फांसी पर लटकी हुई है जानकारी मिलने पर मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी है पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है विवाहिता की मौत के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें