कौशाम्बी-
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद के पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 15 पुलिस कर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया।
रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान महादान के संदेश को प्रसारित करना रहा।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि “रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो जीवन बचाने का सर्वोत्तम कार्य है।”
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडे प्रतिसार निरीक्षक देवपाल एवं आरटीसी प्रभारी शिवचरण राम उपस्थित रहे
Author: Up Head Line
Views: 71








