वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर इसे पूरे जनपद के स्कूलों में भव्य रूप से मनाए जाने के लिए शासन का निर्देश मिलने पर जनपद के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों ने राष्ट्रगीत का गान किया।
कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शुक्रवार को प्रातः दस बजे स्कूल के समस्त छात्रों व शिक्षकों ने मिलकर राष्ट्रगीत का उत्साहपूर्वक गान किया और वन्देमातरम का उद्घोष किया। इस अवसर शिक्षक अजय साहू ने बताया कि आज ही के दिन 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चटर्जी ने ने वंदे मातरम गीत की रचना की थी आज इस गीत के 150 साल पूरे हो चुके है जो हमारे लिए गौरवशाली पल है। लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाने के लिए इसे हम सब एक उत्सव के रूप में मनाएंगे। इसका आयोजन पूरे साल भर में चार चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 7 नवंबर से प्रारम्भ हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें