कौशाम्बी-जिले में भूमाफिया इस कदर हावी है कि गरीब की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहे है ताजा मामला चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गांव का है जहां के रहने वाले दयाराम ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी जमीन मि. गाटा संख्या 883 पर वो निर्माण कार्य कर रह था तभी कपिल केसरवानी व लालचंद,सनी,सुरेश अपने साथियों के साथ पहुंच कर निर्माण कार्य को रुकवाकर पीड़ित दयाराम पासी को जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए थाने पर पहुंचकर भूमाफियाओं के खिलाफ शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है पीड़ित ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कपिल और उसके साथी जमीनों को औने पौने दामों में खरीदकर अपने रसूख और दबंगई के दम पर अगल बगल की जमीनों को कब्जा करते है।
Author: Up Head Line
Views: 27








