एआरटीओ ऑफिस के पास टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी मामूली रूप से घायल, 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एआरटीओ ऑफिस के पास टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, दो साथी मामूली रूप से घायल,

कौशाम्बी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एआरटीओ ऑफिस के पास शुक्रवार को लगभग 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शानू (19) पुत्र विजय चौधरी निवासी अशोक नगर थाना करारी अपने दोस्तों विनय कुमार (16) पुत्र सदा शिव और विमलेश (16) पुत्र राम आसरे, दोनों निवासी बदलेपुर थाना करारी, के साथ बाइक से शहजादपुर घूमने जा रहा था। जब तीनों की बाइक एआरटीओ ऑफिस के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय और विमलेश को हल्की चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

मृतक के घर में हादसे की खबर से कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें