नीति आयोग ने कृषि और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर मिला गौरव

कौशाम्बी-
जिलाधिकारी के कुशल मार्ग-निर्देशन में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में कृषि और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में किया गया उत्कृष्ट कार्य

नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत बेस्ट प्रैक्टिसेस सेमिनार का आयोजन वाराणसी में किया गया, जिसमें 06 राज्यों-पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में विकास की दिशा में किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट पहलों को साझा करना था।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नेतृत्व में जनपद कौशांबी ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के दोनों आकांक्षी ब्लॉकों में कृषि और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद की टीम को नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित टीम में मनोज कुमार वर्मा (डीसी मनरेगा), सुखराज बंधु (डीसी NRLM), कृषि वैज्ञानिक अजय कुमार तथा दोनों विकास खण्डों के सीएम फेलो राजेश कुमार और सौम्या अवस्थी शामिल रहे। इन सभी को नीति आयोग के अतिरिक्त निदेशक (ABP एवं ADP) आनंद शेखर द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कौशांबी जनपद में कृषि क्षेत्र में नवाचार, किसानों के लिए तकनीकी जागरूकता, डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से वित्तीय समावेशन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए किए गए प्रयासों को सराहा गया। नीति आयोग ने जनपद के मॉडल को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने कौशांबी जिले के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जमीनी स्तर पर टीमवर्क, नवाचार और सतत निगरानी का परिणाम है।
यह सम्मान न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह प्रमाण भी है कि समर्पण और नवाचार के माध्यम से आकांक्षी ब्लॉकों को विकास के नए आयाम दिए जा सकते हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें