कौशांबी में छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवक को मारी गोली,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में छेड़खानी का आरोप लगाकर एक युवक को मारी गोली,

— दूसरा लाठी-डंडो से घायल, दोनों की हालत गम्भीर, पुलिस जांच में जुटी

कौशांबी जिले में देर रात गोलियों की आवाज़ से झड़िया का पूरा गांव दहशत में आ गया। बताया जा रहा है कि चौकीदार के भाई ने किसी विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कौशांबी थाना क्षेत्र के झड़िया का पूरा में मंगलवार की रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। गांव के चौकीदार रामजी के भाई सुशील सरोज ने छेड़खानी का आरोप लगा कर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली मिथुन नामक युवक को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद साथ रहे उसके साले अरविंद को भी लाठी-डंडो से मारा-पीटा गया।

घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल मिथुन को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जबकि अरविंद का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

सूचना मिलते ही थाना कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी सुशील सरोज और उसके परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस मौके पर तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

 

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें