भरवारी में शिक्षक के सूने पड़े घर में लाखों की चोरी,चोरी का घटना CCTV में कैद,पुलिस जांच में जुटी,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाने पैतृक गांव गए शिक्षक के सूने पड़े घर में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया,चोरी ने आलमारी और लॉकर का दरवाजा तोड़कर नगदी गहने समेत लगभग 20 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है,तीन चोरों द्वारा अंजाम दिए गए चोरी की यह घटना घर पर लगे हुए CCTV कैमरे में कैद हो गई,शिक्षक परिवार दूसरे दिन वापस घर आया तो चोरी की घटना की जानकारी हुई,घटना की सूचना पीड़ित ने डॉयल 112 और स्थानीय पुलिस को दी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 24 की गुलाब विहार कालोनी को है जहा की निवासी अंजली वर्मा और उनके पति धनंजय वर्मा दोनों सरकारी शिक्षक हैं। अंजली मंझनपुर डायट मैदान में तैनात हैं, जबकि धनंजय जिले के अड़हरा में कार्यरत हैं।शिक्षक दंपति दीपावली के दिन परिवार सहित घर में पूजा करने के बाद चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी पहाड़पुर स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे। मंगलवार देर रात जब वे घर लौटे, तो उन्हें ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट और दो कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दो अलमारियों का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार नगदी और 20 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए और भाग निकले।

चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दंपति ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बुधवार सुबह पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

बाइट..अंजली वर्मा शिक्षिका

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें