मिशन शक्ति के तहत धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार की कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं की छात्राएं मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत थाना सैनी में पुलिस की कार्यप्रणाली व थाना में होने वाले कार्यों के निष्पादन को देखने हेतु अध्यापकों के साथ उपस्थित आई छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय में होने वाले कार्यों से अवगत कराते हुए उनका भ्रमण करवाया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा तान्या सिंह को प्रतीकात्मक रूप से थाना अध्यक्ष बनाकर जनसुनवाई आदि कार्यों का अनुभव उपस्थित आई छात्रों को प्रदान किया गया

विद्यालय की छात्राओं ने थाने पर रखे विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया आईजीआरएस प्रणाली आदि के संबंध में भी जानकारियां प्रदान की गई उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन,सीएम हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन, के संबंध में भी जानकारी दी गई तत्पश्चात मिशन शक्ति के पंपलेट आदि वितरित कर उपस्थित आई छात्राओं को जलपान करवा कर अध्यापकों संग वापस रवाना किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें