कौशांबी – भीम आर्मी जय भीम संगठन ने सोमवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार सुधा जैन को सौंपा।
ज्ञापन में संगठन ने युवाओं पर दर्ज मुकदमों को तत्काल समाप्त करने की मांग की है। इसके अलावा घायल लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और देश में अशांति फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों पर कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौसीफ अहमद मौजूद रहे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय जिला महासचिव (अल्पसंख्यक) आफताब अहमद, रंजीत कुमार, ज्ञान सिंह, शक्ति प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। यह ज्ञापन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल के निर्देशन और प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर के नेतृत्व में भेजा गया।
नायब तहसीलदार सुधा जैन ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को शासन तक भेजा जाएगा।






