शहीद भगत सिंह की जयंती पर ब्लड बैंक का हुआ उद्घाटन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज- शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती पर जॉर्ज टाऊन इलाके में न्यू अपना ब्लड बैंक का उदघाटन हुआ।
मीडिया से रूबरू होते हुए संचालक प्रसिद्ध सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि जेडी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अन्दावा स्थित अपना ब्लड बैंक से अब तक 10 हजार मरीजों की मदद की जा चुकी है और लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए शहीद भगत सिंह जयंती के मौके पर मेडिकल कॉलेज के पास जॉर्ज टाऊन क्षेत्र में न्यू अपना ब्लड सेंटर का उद्घाटन किया गया।


मोती लाल नेहरू हॉस्पिटल के सह प्राचार्य प्रसिद्ध सर्जन डॉ संतोष सिंह ने बताया कि रक्तकेंद्र 24 घंटे प्रतिदिन सेवा में उपलब्ध रहेगा। प्रति यूनिट शुल्क क्रमशः पैक्ड रेड ब्लड सेल 1450, प्लाज्मा 400, प्लेटलेट्स 400 रूपये में दी जाएंगी।


राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष एवं प्रबंधक अपना ब्लड बैंक निखिल श्रीवास्तव और प्रबंधक वीरेंद्र सिंह द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। इसके बाद सर्वप्रथम प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सह प्राचार्य डॉ संतोष सिंह ने रक्तदान किया। इसके अलावा सभी रक्तवीरों को सर्टिफिकेट, टीशर्ट, मग देकर सम्मानित किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें