*डॉ बी के जैन ने एम्स रायपुर के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट-

*एम्स द्वारा संचालित सेवाओं का किया अवलोकन*

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक एवं ट्रस्टी पद्मश्री अलंकृत डॉ.बी. के. जैन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया इसके उपरान्त आज प्रथम बार एम्स परिसर पहुंचकर संस्थान द्वारा संचालित सेवाओं का अवलोकन किया । इस अवसर पर एम्स रायपुर के निदेशक ले.जनरल अशोक जिंदल, शाषी परिषद के सदस्यों, चिकित्सकीय एवं अचिकित्सकीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया एवं एम्स रायपुर द्वारा किए जा रहे विभिन्न चिकित्सकीय सेवाकार्यों से अवगत कराया । उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा उन्हें एम्स रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । अपने प्रथम प्रवास में डॉ. जैन ने “पेशेंट फर्स्ट” रोगियों को प्राथमिकता के अपने संकल्प को दोहराया एवं एम्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा कर प्रसन्नता प्रकट की । उनकी दूर दृष्टि, विनम्र नेतृत्व और सेवा निष्ठा से संस्थान स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें