अपर जिलाधिकारी ,न्यायिक/परियोजना अधिकारी डूडा ने नगर पालिका परिषद मंडानपुर व भरवारी में किया लोक कल्याण मेले का शुभारम्भ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी डूडा प्रबुद्ध सिह ने भारत सरकार से प्राप्त आदेशानुसार जनपद कौशाम्बी के समस्त नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद् में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पी.एम. स्वनिधि) पुनर्गठित योजनान्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान “लोक कल्याण मेले” के आयोजन का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद मंडानपुर व भरवारी में किया।
लोक कल्याण मेले का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी/पटरी के विक्रेताओं को योजनान्तर्गत अपना व्ययसाय को बढ़ाने के लिए प्रथम ऋण के लिए रू0 15,000/ एवं द्वितीय ऋण के लिए रू0 25,000/- तक के लिए आवेदन कर सकते है। इसके ही साथ योजनान्तर्गत पूर्व ऋण प्राप्त पथ विक्रेताओं को भारत सरकार, 08 अन्य योजनाओं से लाभान्वित कियें जाने के लिए उनके परिवार की प्रोफाइलिंग भी की जायेंगी एवं फूड पथ विक्रेताओं को एस.एफ.एस.एस.ए.आई. द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जायेंगा।
अंगीकार अभियान 2025 के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत प्रथम चरण 17 से 27 सितम्बर तक डोर टू डोर जागरूकता कार्यक्रम तथा नगर पंचायतो/नगर पालिका परिषद् स्तर पर एवं द्वितीय चरण 15 से 31 अक्टूबर,2025 तक जिला मुख्यालय स्तर पर शिवरों का आयोजन किया जायेंगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह व राम सिंह, श्री कामरान अहमद, शहर निशन प्रबंधक, श्री अदनान फैजी सीएलटीसी, श्री राजेन्द्र कुमार गुप्ता सामुदायिक आयोजक डूडा एवं अन्य कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें