काम देने बहाने युवती से गैंगरेप,गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,वीडियो बना रहे युवक को आरोपितों ने दौड़ाया,पुलिस मामले की जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

यूपी के कौशाम्बी जिले में काम दिलाने के बहाने युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है,गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,गैंगरेप मामले ने पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। युवती को तीन युवकों ने अपनी निजी गोशाला में ले जाकर गैंगरेप किया है।

मामला पिपरी थाना के चायल चौकी पुलिस का मामला बताया जा रहा है,जहा प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र की एक युवती लोगों के घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले पिपरी थाने के चायल इलाके के तीन युवक उसे काम दिलाने के बहाने से अपने मोहल्ले में बुला लाए। जिसके से एक युवक युवती को अपने निजी गोशाला में ले गया और काम देने की बात कही। युवती का आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इस घटना को लेकर पड़ोसी बहुत नाराज थे, उन्होंने जोरदार विरोध किया था। पड़ोसियों ने चौकी जाकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी, साथ ही नाराजगी जाहिर की थी। चौकी पुलिस तीनों आरोपी युवकों को चौकी ले गई। पूछताछ के बाद इस मामले में सुलह-समझौते का दबाव बनाया गया। फिलहाल मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

वहीं इस मामले में सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि एक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ है,जिसकी जांच कराई गई और वीडियो में दिख रहे आरोपियों के तलाश की जा रही है,वही दो युवकों को अरेस्ट कर लिया गया है।मामला दर्ज कर लिया गया है,जल्द ही अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें