गरीब पिता ने पढ़ाई के लिए नहीं दिलाया बेटी को एंड्रायड मोबाइल फोन तो बेटी ने फांसी के फंदे से झूलकर दे दी जान,परिजनों में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहां एक फल का ठेला लगाने वाले गरीब पिता ने पढ़ाई के लिए अपनी हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी को एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं दिलाया तो नाराज बेटी ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी ,सुबह परिजनों ने उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव की है जहा एक 14 वर्षीय हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन न मिलने पर आत्महत्या कर ली है।मृतका अलसमा गणेश दिन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पिता से एंड्रॉयड मोबाइल फोन की मांग कर रही थी। मंगलवार की शाम को उसने फिर मोबाइल की मांग की।

फल का ठेला लगाने वाले गरीब पिता चांद बाबू ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए मोबाइल खरीदने में असमर्थता जताई। इस पर वह जिद करने लगी।पिता की फटकार के बाद नाराज होकर वह घर के एक कमरे में अकेले सोने चली गई। रात में उसने छत के चुल्ले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें