इंटर हाउस फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

कौशाम्बी,-डॉ० रिज़वी स्प्रिंग्रफील्ड स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर लेवल में 3 मैच और जूनियर में 2 मैच खेला गया।
सीनियर लेवल पहला मैच अशोक हाउस और शिवाजी हाउस के बीच खेला गया जिसमें अशोका हाउस ने 1-0 से जीत हासिल की। अशोक हाउस की तरफ से अली ने एक गोल किया। दूसरा मैच रमन हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें रमन हाउस ने टैगोर हाउस को 1-0 से हराया। रमन की तरफ से आसिम ने एक गोल किये। वहीं तीसरा मैच टैगोर और शिवजी हाउस के बीच खेला गया। जिसमें टैगोर ने शिवाजी हाउस को 1-0 से हरा कर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान पक्का किया। इसके बाद जूनियर लेवल में अशोक हाउस और शिवाजी हाउस के बीच खेला गया।

जिसमें शिवाजी हाउस ने अशोका हाउस को 2-1 से शिकस्त दे कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। वही दूसरे मैच रमन और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। जिसमें रमन ने टैगोर हाउस को 1-0 से हराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाण्डेय ने छात्रों की लगन और खेल के प्रति जज्बे की सराहना की और भविष्य में इसी लगन से मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, महफूज़ आलम, मो० साजिद, एखलाक अहमद, सुशील शर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More