जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के लिए दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के लिए दिए निर्देश


जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज एन.आई.सी. सभागार में माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता यूपी सिडको से कहा कि एक 15 सितम्बर तक राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता,सी.एन.डी.एस. के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, एकेडमिक ब्लॉक व कंप्यूटर लैब के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि 15 सितम्बर तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाए,अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता, यू.पी.सी.एल.डी.एफ. का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला समन्वयक,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय द्वारा निरन्तर भ्रमण कर निर्माण कार्यों का अनुश्रवण न करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में ट्रांजिट हॉस्टल आदि निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि और लेबर बढ़ाकर 15 सितम्बर तक निर्माण कार्य पूर्ण कराकर हैंडओवर कराई जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें