सदगुरु पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टेचर सेरेमनी एवं जन्माष्टमी उत्सव हुआ का भव्य आयोजन*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट,

सदगुरु शिक्षा समिति चित्रकूट के तत्त्वावधान में संचालित सदगुरु पब्लिक स्कूल के सभागार में इन्वेस्टेचर सेरेमनी–2025 का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के छात्र-छात्राओं को उनके पदों की विधिवत नियुक्ति एवं जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चार हाउस – व्योम, वसुंधरा, वायु एवं वह्नि – में चयनित कैप्टन, वाइस कैप्टन सहित विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलवाकर उनके पद प्रदान किए गए। छात्रों ने अपने पद के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यालय में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करने वाला रहा।
इसी क्रम में, जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं एवं उपदेशों को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। भावपूर्ण थीम सॉन्ग, मनोहारी नृत्य और लीलाओं की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी. के. जैन ट्रस्टी, श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, श्रीमती उषा बी. जैन अध्यक्ष, शिक्षा समिति उपस्थित रहीं । साथ ही समिति कि उपाध्यक्ष श्रीमती अनुभा अग्रवाल , सदस्य श्रीमती सुमन द्विवेदी,(प्राचार्य डॉ. तुषारकांत शास्त्री, श्री राकेश तिवारी, श्री शंकर दयाल पांडे, श्री सुरेन्द्र तिवारी तथा उप प्राचार्य श्रीमती अंजनी भटनागर सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।


अंत में विद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथियों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं । यह दिवस न केवल नेतृत्व और जिम्मेदारी का प्रतीक बना, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुपम उत्सव के रूप में भी यादगार रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें