एसपी ने कादीपुर मेडिकल कालेज के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एसपी ने कादीपुर मेडिकल कालेज के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

– चौकी के उद्घाटन के बाद एसपी ने किया पौधारोपण

कौशांबी  मंझनपुर थाना अंतर्गत कादीपुर मेडिकल के पास सोमवार की शाम को एसपी कौशांबी राजेश कुमार व एएसपी कौशांबी राजेश सिंह ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कादीपुर चौकी पूर्व से ही संचालित थी। और निर्माण के लिए प्रस्तावित भी। इस दौरान चौकी में भवन निर्माण न होने के चलते ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी रात को निवास नही कर पाते थे। जिसे लेकर आम जनमानस के सहयोग से ग्राम कादीपुर में मेडिकल कालेज के पास पुलिस चौकी के नए भवन का निर्माण कराया गया, जिसमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई कराते हुए सोमवार को इस नवनिर्मित चौकी उद्घाटन एसपी व एएसपी ने फीता काटकर किया।
ग्राम कादीपुर में चौकी का भवन निर्मित होने से चौकी पर लगातार पुलिस कर्मियों की मौजूदगी होने के कारण चौकी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उद्घाटन के बाद एसपी ने नवनिर्मित चौकी परिसर में फलदार व छायादार के लगभग दर्जन पर पौधों का रोपण
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी पौधे लगाए गए। इस दौरान
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर संजय कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी विश्वनाथ पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट- ताज उद्दीन मंझनपुर

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More