जेल में सख्ती और संवेदनशीलता की दोहरी पहल, डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

_कौशाम्बी–_

_*जेल में सख्ती और संवेदनशीलता की दोहरी पहल, डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण*_

_*रिपोर्ट–मोहम्मद फैज…*_

_कौशाम्बी। जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हुए कौशाम्बी के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को समय करीब 1:30 बजे जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं एवं स्वच्छता की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।_

_निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुविधाओं की हकीकत जानी। बंदियों ने भोजन, इलाज, विधिक सहायता और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बातें रखीं, जिन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।_

_अधिकारियों ने जेल प्रशासन को विशेष रूप से निर्देशित किया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु – जैसे मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ आदि – किसी भी स्थिति में अंदर न आने पाए। इसके लिए सख्त निगरानी और नियमित तलाशी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जेल में स्वच्छता व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया।_

_निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया कि जेल का वातावरण अनुशासित, सुरक्षित व सुधारात्मक दृष्टिकोण वाला होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जेल सुधार की दृष्टि से यह सुनिश्चित किया जाए कि बंदियों को उनके अधिकार और मानवीय व्यवहार दोनों मिलें। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक अजितेश सिंह सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।_

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More