दो दुकानो से सेंधमारी कर हजारो की चोरी पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में मनबढ़ शातिर चोरों ने दुकानों में अलग-अलग सेंधमारी करके लाखों का माल पार कर दिया।सुबह भुक्तभोगियों को मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार कड़ाधाम थाना क्षेत्र के शरीफाबाद निवासी प्रमोद सोनी पुत्र स्व भोलानाथ की देवीगंज स्टेट बैंक के बगल में सर्राफे की दुकान है वहीं उनके बगल में ही रोशन अंसारी पुत्र मुबारक अली निवासी मर्दानपुर वर्जी थाना सैनी ने भी किराने की दुकान खोल रखी है।रविवार की देर शाम वह दोनों अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए।इसी दौरान शातिर चोर देर रात उनकी दुकानों में सेंधमारी कर दाखिल हो गए और दुकान में रखा कीमती सामान पार कर दिया।रोशन ने पुलिस को दिए तहरीर के जरिये बताया कि शातिर चोरों ने उसकी दुकान से 15 हजार नगदी समेत 6 हजार की रेजकारी व कीमती मेवा आदि चुराया है।

वहीं प्रमोद सोनी का कहना है कि उनकी दुकान से 10 हजार की नगदी समेत लाखों का सोने-चांदी का सामान गायब है इतना ही नही कैमरे व दस्तावेज को भी नुकसान पहुंचाया गया है।घटना के बाद से कस्बावासियों में दहशत का माहौल है।मामले की बाबत थानाध्यक्ष कड़ाधाम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कारवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More