निवर्तमान विधायक चायल संजय गुप्ता का शिक्षा क्रांति में ऐतिहासिक पहल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

**हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े” — गरीब बच्चों के लिए क्रांतिकारी योजना की घोषणा**

**निवर्तमान विधायक चायल संजय गुप्ता का शिक्षा क्रांति में ऐतिहासिक पहल**

शिक्षा अब किसी विशेष वर्ग की सुविधा नहीं, बल्कि समाज के हर बच्चे का अधिकार होगी — इसी सोच को हकीकत का रूप देते हुए Riddhi Siddhi Foundation के चेयरमैन व निवर्तमान विधायक चायल कौशांबी माननीय श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने आज एक अभूतपूर्व और समाजोत्थान की दिशा में क्रांतिकारी योजना की घोषणा की।

इस योजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद 10 बच्चों को संपूर्ण शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें किताबें, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, जूते-मोज़े, स्टेशनरी सामग्री, और अन्य सभी आवश्यक शिक्षण संसाधन पूर्णतः मुफ्त दिए जाएंगे — वह भी कक्षा 9 से 12 तक।
योजना के उद्देश्य को लेकर संजय जी ने कहा:

“शिक्षा कोई व्यापार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। यदि समाज का कोई बच्चा सिर्फ इसीलिए शिक्षा से वंचित रह जाए क्योंकि उसके पास फीस भरने या किताब खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो यह केवल उसकी नहीं बल्कि पूरे समाज की हार है। हमारी यह योजना इसी सोच को बदलने का प्रयास है।”
चेयरमैन श्री गुप्ता ने आगे कहा कि उनकी यह योजना “हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े” अभियान के रूप में पूरे क्षेत्र के किसी भी सरकारी स्कूल के बच्चे आवेदन व चयन प्रक्रिया के द्वारा इस योजना से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदल सके।
इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र में उम्मीद की एक नई किरण जगी है। समाजसेवियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न सिर्फ़ शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाएगी बल्कि समाज की सोच को भी दिशा देगी।

इस प्रकार की योजनाएँ केवल एक संस्थान का प्रयास नहीं होतीं, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक चेतना और ज़िम्मेदारी का परिचायक हैं।
“अगर एक बच्चा शिक्षित होता है, तो एक पूरा समाज सशक्त बनता है।”

संजय कुमार गुप्ता की यह ऐतिहासिक पहल आने वाले समय में न केवल क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य करेगी, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नवीन मिशाल भी बनेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें