पीड़िता से मिलने लोंहदा गांव पहुंचे पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के संरक्षक,पुलिस ने रोका

*पीड़िता से मिलने लोंहदा गांव पहुंचे पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के संरक्षक,पुलिस ने रोका*

*कौशाम्बी।* पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के संरक्षक डाक्टर बीपी अशोक सोमवार की दोपहर लोंहदा गांव पहुंचे। इस दौरान पीड़िता के घर पर तैनात पुलिस बल ने मिलने से रोक दिया। जिस पर पार्टी सुप्रीमो ने इंटरनेट मीडिया में वीडियो जारी कर सरकार की तानाशाही के खिलाफ पार्टी द्वारा जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सैनी कोतवाली के लोंहदा गांव में कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर महीने भर से सियासी भूचाल मचा है। मामले को लेकर राजनीतिक पार्टी के लोग गांव पहुंच रहे हैं। ऐसे में बवाल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजनीतिक दलों के लोगों के गांव जाने पर पाबंदी लगा रखी है।रविवार को आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर रावण के आगमन को लेकर दिन भर गांव के बाहर सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे जिन्हें रोकने के लिए अधिकारी व पुलिस को मशक्कत करनी पडी। सोमवार की दोपहर 12 बजे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जस्टिस पार्टी के संरक्षक व पूर्व आईपीएस अधिकारी डा बी पी अशोक पीड़िता के घर मिलने के लिए गांव पंहुचे जिस पर पुलिस सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने जाने से रोक दिया। काफी देर तक पुलिस और पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बातचीत होने के बाद पार्टी संरक्षक वापस लौट आए और उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पीड़िता को नजर बंद कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।बाबासाहब का बनाया संविधान और भारतीय कानून इसकी अनुमति नहीं देता है कि जो पीडित के ही अधिकार छीनता है ।यह तो शासन प्रशासन का दुरुपयोग है ।अगर सरकार ने अपना यह रवैय्या नहीं बदला तो जल्दी ही जेल भरो आंदोलन करेगा।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More