डबल मर्डर,पहले दोनों ने पी शराब,फिर ऐसा क्या हो गया जो दोनों के मिले शव,आईजी,एसपी फोरेंसिक टीम जांच में जुटे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में डबल मर्डर,पहले दोनों ने पी शराब,फिर ऐसा क्या हो गया जो दोनों के मिले शव,आईजी,एसपी फोरेंसिक टीम जांच में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई,एक महिला और एक पुरुष का शव पानी भरे खेत में मिला है,डबल मर्डर की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वही एसपी कौशाम्बी राजेश कुमार और आईजी प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

घटना चरवा थाना क्षेत्र के गोहानी गांव की है जहा चरवा थाना क्षेत्र के भिखारी का पुरवा की रहने वाली महिला गुड़िया देवी 45 वर्ष और गोहानी की रहने वाला युवक गोरे लाल 42 वर्ष का शव मिला है,ग्रामीणों ने सुबह महिला और युवक का शव पानी भरे खेत में मिला तो हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।वही घटना की सूचना पर एसपी कौशाम्बी राजेश कुमार और आईजी प्रयागराज जोन अजय कुमार मिश्रा भी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

ग्रामीणों की माने तो मृतक युवक और महिला शादीशुदा थे और दोनों में पहले से भी भी प्रेम संबंध भी था और दोनों ने कल भी शराब की दुकान से शराब खरीदी और दोनों ने खेत के पास बने टीला में बैठकर शराब पी थी।

सुबह दोनों के शव खेत में मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया,पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला और एक युवक का शव मिला है,दोनो साथ में ही शराब भी पीते थे,दोनो के आपस में संबंध भी थे,महिला पिछले कई सालों से अपने मायके में रहती थी,वही युवक की पत्नी भी कुछ दिन पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई है।दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें