पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों से मिलने जा रहे चंद्र शेखर आजाद रावण को पुलिस ने रोका।

पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों से मिलने जा रहे चंद्र शेखर आजाद रावण को पुलिस ने रोका।

यूपी के कौशांबी जिले में सांसद चंद्रशेखर आजाद आज लोहन्दा गांव जाने के लिए निकले थे। प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचते हैं जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकाल कर आते हैं तो प्रयागराज पुलिस कौशांबी पुलिस एयरपोर्ट के बाहर खड़ी मिलती है और उनको कौशांबी जाने से के लिए रोक लिया जाता है इस मामले को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद पुलिस के आला अधिकारियों से बात करते हैं और कहते हैं की मासूम बच्ची के परिजनों से मिलना है और मिलने के बाद ही वह वापस जाएंगे आप यह वादा करिए कि उनसे मिलेंगे तब जाकर वह प्रयागराज के लिए पुलिस के साथ रवाना हो जाते हैं सर्किट हाउस में उनको ले जाकर बैठा दिया जाता है।

चंद्रशेखर रावण ने कहा हम परिवार से मिले बिना नहीं जाएंगे जो बातें स्पष्ट हैं वह स्पष्ट है हम परिवार से मिलेंगे उनके दुख तकलीफें जानेंगे और उन्हें दूर करने के लिए अपने लोगों से बात करेंगे इन तीन बातों पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे ठीक है अगर आप इस पर सहमत हैं और वही जाकर आप अपने वादे से नहीं बदले तो हम आपके साथ चलने को तैयार हैं लेकिन अगर वहां जाकर आप कहेंगे कि हमें किसी से नहीं मिलने देंगे तो यह समझ लीजिए कि प्रयागराज बहुत दूर नहीं है।

सर्किट हाउस में चंद्रशेखर रावण को रोक रखा गया है वहां पर चंद्रशेखर रावण की पार्टी के तमाम कार्यकर्ता बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं एक बार चंद्रशेखर राव सर्किट हाउस से बाहर निकलते हैं और अपनी गाड़ी पर बैठते हैं लेकिन पुलिस ने जाने से रोक लेती है फिलहाल अभी चंद्रशेखर रावण को सर्किट हाउस प्रयागराज में रोका गया है उनका कहना है कि जब तक वह मिलेंगे नहीं तब तक मानेंगे नहीं उनका कहना है कि 8 वर्षी मासूम बच्ची के मामले में आरोपी के पक्ष में की जा रही प्रशासनिक लीपा पोती और पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज करने की अन्य पूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने जाते समय पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया उनका साफ तौर पर कहना है कि मैं अपने घर वापस नहीं जाऊंगा मैं पीड़ित परिवार से मिलेगा उनका हल-चला जाऊंगा और देखूंगा कि हम उन्हें न्याय कैसे दिला सकते हैं जो भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ता मेरा इंतजार कर रहे हैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह शांति बनाए रखें।

 


भीम आर्मी के कार्यकर्ता सांसद चंद्रशेखर के गिरफ्तार की जाने के चलते नाराज दिखे और उन्होंने लौंडा गांव के बाहर पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं वहां पर पुलिस प्रशासन पहले से भी मौजूद था और गांव के अंदर जाने से रोका जा रहा है उनको बताया जा रहा है की धारा 163 लगी हुई है लेकिन वह लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और उनका कहना है कि संसद चंद्रशेखर को सर्किट हाउस से लोहन्दा गांव भेजा जाए।

एक माह पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा

पाल समाज की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी जिसमें ब्रह्म समाज के लड़के पर रेप करने का आरोप दर्ज किया गया था इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया जब धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान हुआ तो उसमें दुष्कर्म में की बात सामने निकल कर नहीं आई और मासूम बच्ची ने अपना बयान बदल लिया था इसके बाद आरोपी की कोर्ट से जमानत हो गई थी इस मामले में क्षेत्राधिकार को सिराथू सर्कल से हटकर चायल सर्किल भेज दिया गया था। और सैनी कोतवाली में तैनात रहे इंस्पेक्टर और दो एसआई को निलंबित कर दिया गया था। आज इस पीड़ित मासूम बच्ची से मिलने के लिए संसद चंद्रशेखर रावण लौंडा गांव आ रहे थे लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ प्रयागराज के सर्किट हाउस ले जाकर बंद कर दिया है उन्हें लोहन्दा गांव जाने से रोका जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More