प्रदेश को आत्मनिर्भर ,संवृद्ध और विकसित राज्य बनाने मेंअग्रसर योगी सरकार — विनोद सोनकर

प्रदेश को आत्मनिर्भर ,संवृद्ध और विकसित राज्य बनाने मेंअग्रसर योगी सरकार — विनोद सोनकर
कौशाम्बी। भाजपा योगी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मना रही है । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने सिराथू विधानसभा के सैनी में आम जनमानस से मिलकर योगी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियां पर चर्चा कर जन समर्थन की अपील किये उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान में शामिल होकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर चर्चा की। सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रभाव को रेखांकित किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

पिछले 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह यात्रा प्रदेश को एक विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।जिले-जिले लाभार्थी मेले लगाए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। आठ साल की विकास यात्रा पर हर विधानसभा क्षेत्र में विकास गोष्ठियां होंगी। युवा मोर्चा को मोटर साइकिल रैलियां निकालकर जनता को जागरूक करने के कार्यक्रम दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रबुद्धवर्ग के साथ सम्मेलन होंगे। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिलाओं के बीच पहुंच कर संवाद करेगी। कार्यक्रम का समापान अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर होगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप पूर्व विधायक सिराथू शीतला पटेल, दिलीप तिवारी ,अजय सिंह पटेल, विनोद चौरसिया ,मुन्ना पटेल, मंडल अध्यक्ष सिराथू आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More