कलश यात्रा के साथ रघुवीर मन्दिर में 9 दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कलश यात्रा के साथ रघुवीर मन्दिर में 9 दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ*

*रामकथा श्रोताओं को उमाशंकर व्यास जी कराएंगे रामकथा का रसपान*

चित्रकूट,
परमहंस सन्त श्री रणछोड़दास जी महाराज के कर कमलों से जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का उत्सव रामनवमी बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस वर्ष बरेली से पधारे परम पूज्य श्री उमाशंकर जी व्यास भगवान श्री राम की पावन कथा का गान करेंगे। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ बी के जैन ने बताया कि, इस वर्ष कथा श्रवण करने एवं उत्सव में सम्मिलित होने देश के विभिन्न प्रान्तों से गुरुभाई बहनों एवं राम कथा रसिकों के चित्रकूट आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है। इस वर्ष के नवदिवसीय कथा का प्रारम्भ चैत्र कृष्ण अमावस्या 29 मार्च को सायँ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा, जिसमें गाजे बाजे के साथ मंगल कलश के साथ माताएं, साधु संत एवं सदगुरु परिवार के सभी सदस्यों की अगवानी में रामायण जी की पोथी एवं कथा व्यास सम्मिलित होंगें ।

तदुपरान्त दिनाँक 30 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 7.00 बजे से श्री रामचरितमानस का नवान्ह पारायण श्री सुरेन्द्र शास्त्री करेंगे एवं पूज्य महाराज जी की कथा अपराह्न 3.30 से 6.30 तक प्रतिदिन होगी। साथ ही गौ सेवा केन्द्र की संचालिका उषा जैन ने बताया कि पञ्चमी को सायँ गोधूलि बेला में गौ सेवा केंद्र के वार्षिकोत्सव के निमित्त 56 भोग का गौ अन्नकूट एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। रामनवमी के दिन प्रातः 11 बजे से मन्दिर में बधाई एवं दोपहर ठीक 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर रघुवीर मन्दिर प्रबन्धन की ओर से सभी नगरवासियों कथा श्रवण करने हेतु सादर आमंत्रण है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें