KPS भरवारी और हेलो किड्स में ग्रैंड पेरेंट्स डे और एनुअल रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन का भव्य आयोजन

कौशाम्बी

KPS भरवारी और हेलो किड्स में ग्रैंड पेरेंट्स डे और एनुअल रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन का भव्य आयोजन

कौशांबी प्रेसिडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में ग्रैंड पेरेंट्स डे और एनुअल रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान और संस्कारों की सीख का भी प्रतीक बना।

कार्यक्रम की शुरुआत पेरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद हुआ, जिसमें बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य और संगीतमय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

हेलो किड्स के बच्चों ने अपनी ग्रेजुएशन स्पीच दी, जिसे देखकर सभी ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

छात्रों द्वारा शास्त्रीय, लोक और समकालीन नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संगीत प्रेमी विद्यार्थियों ने मधुर गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विद्यालय ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के दादा-दादी और नाना-नानी को विशेष रूप से सम्मानित किया। चेयरमैन सर और डायरेक्टर मैम ने बुजुर्गों को स्मृति चिह्न देकर उनकी भूमिका को सराहा।

इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना था।

विद्यालय के रैंकर छात्रों को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ गिफ्ट भी प्रदान किए गए, जिससे उनकी मेहनत और लगन को प्रोत्साहित किया जा सके।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता जी ने एक बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि—कक्षा 10 में 95% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की 11वीं कक्षा की पूरी फीस माफ होगी। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आधी फीस में छूट दी जाएगी। इस घोषणा ने विद्यार्थियों में उत्साह और पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा भर दी।

अपने संबोधन में चेयरमैन सर ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता का सम्मान करने की सीख दी।विद्यालय के इस आयोजन ने शिक्षा, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
डायरेक्टर मैम का संदेश

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने इस अवसर पर कहा—

“शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होती, यह बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कारों के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थियों को विद्वान बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनाना है, जो अपने परिवार, समाज और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ हों। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन सपना गुप्ता, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिद्धि सिद्धि जी, डिप्टी डायरेक्टर मयंक मिश्रा के साथ साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More