वीबीपीएस में “द टैलेंट हंट” योग्यता परीक्षा 28 को

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘द टैलेंट हंट (योग्यता परीक्षा ) वीबीपीएस 2025’ का आगाज मंगलवार को शुरू हुआ। जिसकी परीक्षा विद्यालय में 28 मार्च को आयोजित किया जाना है।

परीक्षा के अंतर्गत छात्र और छात्राओं को तीन तरह के वर्गों में विभाजित किया जाएगा। इसमें जो जिस प्रकार की कैटेगरी होगा उसे उसी प्रकार की स्कॉलरशिप विद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। जिससे कि हर विद्यार्थी को अपनी योग्यता के अनुसार एक स्कॉलरशिप प्राप्त करके अपने आप को आगे बढ़ा सकने का अवसर मिल सके। प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा ने बताया कि इस योजना से क्षेत्र के तमाम लोग यही चाहते हैं कि सुयोग्य छात्रों को यह अवसर मिल सके। इसमें किसी भी विद्यालय के छात्र और छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू, भैय्यन पासी, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, नकुल तिवारी, मनीषा शर्मा, रिंकू नाग, आलोक कनौजिया, सदफ शेख, तरन्नुम काजमी, सुधा पाण्डेय उपस्थित रहे।

 

___________________

परीक्षा फल वितरण समारोह में उत्कृष्ठ छात्र हुए पुरस्कृत

काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भैयन पासी और विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। कॉलेज के टॉपर छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More