वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड से नवाज़ी गई डॉ0 नंदिता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भाजपा केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय इकाई द्वारा आयोजित उत्कृष्ट महिला सम्मान 2025 के समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  बी एल संतोष जी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानिती श्रीनिवासन जी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा जी , पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक 1 करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान में 31500 सेल्फीस नमो ऐप में अपलोड कर मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट महिला सम्मान से सम्मानित हुई । मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया जी सागर की रितु दुबे भी सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान में सम्मानित हुई । राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा चलाए गए अभियान जेम पोर्टल, कमल मित्र अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देश भर की महिला मोर्चा की बहनों को सम्मानित किया गया ।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत नंदिता जी ने मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी , प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया , प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा कविता पाटीदार  का हृदय से आभार व्यक्त किया , डॉ पाठक नें राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती वानिती श्रीनिवासन जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए आभार व्यक्त किया, नंदिता जी ने कहा कि भाजपा परिवार के मुखिया बी एल संतोष जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी के कर कमलों से सम्मान पाना एक साधारण कार्यकर्ता के लिए अविस्मरणीय प्रेरणादायी अनुभव है , ऐसे सम्मानों से कार्यकर्ता सदैव प्रेरित होकर काम करते रहेंगे । महिला मोर्चा की सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने यह उत्कृष्ट सम्मान माननीय मोदी जी के योजनाओं से लाभान्वित बहनों को मातृशक्ति को समर्पित कर माताओं बहनों को धन्यवाद दिया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें