खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
चायल तहसील परिसर सभागार में मंगलवार को नामांतरण बही निस्तारण का शिविर लगाया गया। शिविर में लंबित नामांतरण के दर्जनों मामलों का मौके पर निस्तारित किया गया।
तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने बताया कि मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुराने लंबित मामलों का निस्तारण कराया गया। जिसमें नामांतरण बही से संबंधित 53 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में अनेक कर्मचारियों ने कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जबकि कुछ मामलों के निस्तारण के लिए आवेदन लिए गए। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने शिविर में पहुंचकर विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को शिविर में आए मामलों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।






