जमीनी विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली, गोली लगने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जमीनी विवाद में युवक ने महिला को मारी गोली, गोली लगने से महिला गंभीर घायल

कौशांबी जिले में बुधवार रात जमीन विवाद को लेकर दबंग ने महिला को गोली मार दी। गोली लगने से 46 वर्षीय अज़रा शमीम गंभीर रूप से घायल हो गयी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र के बसेहड़ी गाँव की है।
पीड़िता के बेटे अब्दुल ताहा ने बताया कि वह यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि उसकी माँ बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान शमीम मंसूरी पल्सर बाइक से आया और दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि अज़रा शमीम ने जैसे ही दरवाजा खोला वैसे ही शमीम मंसूरी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते माँ ज़मीन पर गिरकर तड़पने लगी और बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहा से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।

जहा पर उसकी स्थिति नाज़ुक बानी हुई है।परिजनों के मुताबिक सन् 2021 में मोहम्मद अफजल ने मुन्ना मंसूरी के भाई शमीम मंसूरी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अज़रा शमीम को पहले मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मंझनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया। जहां उनका इलाज जारी है। गोली उनके दाहिने सीने में लगी है। और हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें