दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण लिए प्रयास परियोजना का शुभारंभ

*दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण लिए प्रयास परियोजना का शुभारंभ*

चित्रकूट,
परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड में समाज के गणमान्य लोगों एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति में गुरु पूजन के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना डॉ एल के तिवारी द्वारा प्रयास परियोजना का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के सी ई ओ डॉ इलेश जैन द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर पर्किन्स संस्था से आए श दीपक कृष्ण शर्मा एवं श्रीमती रीता मेस्सी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। डॉ इलेश जैन ने परियोजना की रूपरेखा और उसके प्रभाव पर अपने विचार साझा किए और कहा कि ये परियोजना दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल होगी इससे उनको एक नई राह मिलेगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सतना , डॉ. एल.के. तिवारी ने भी अपने संबोधन में परियोजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परियोजना समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है यह दिव्यांग बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी,इससे उनके जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जागेगी उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन हेतु हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया।


इस परियोजना के तहत:1. सद्गुरु पब्लिक स्कूल और विद्या धाम हायर सेकेंडरी स्कूल, जनकी कुंड, सतना में दिव्यांग बच्चों के लिए रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे उन्हें आवश्यक शैक्षिक और सहायता सेवाएँ मिल सकें।
2. शिक्षकों और सामुदायिक पुनर्वास (CBR) कार्यकर्ताओं को श्रवण एवं दृष्टि मूल्यांकन में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे दिव्यांग बच्चों की बेहतर पहचान और सहयोग कर सकें।

3. पुनर्वास सेवाएँ प्रदान की जाएँगी, जिसमें गृह एवं केंद्र-आधारित सहायता, आर्थिक पुनर्वास, प्रमाणन, सहायक उपकरण उपलब्धता और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल है।
इस अवसर उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रयास परियोजना को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More