अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा 5वें दिन आज साढ़ो गांव से रवाना की गई

मो0 यासीन/कौशाम्बी

कौशाम्बी के प्रमुख समाज सेवी अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा 5वें दिन आज साढ़ो गांव से रवाना की गई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू जीतेन्द्र सोनकर, जिला पंचायत सदस्य तूफ़ान सिंह यादव, समाजसेवी गुड्डू दुबे नें पूजा व झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।

अमरेश मिश्र ट्रस्ट द्वारा गरीबों को महाकुंभ यात्रा में निःशुल्क बस सेवा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिससे समाज के कमजोर वर्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव मिल सकेगा। इससे न केवल उनकी धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि यह समाज में समानता और सेवा की भावना को भी बढ़ावा देगा।

इस दौरान शिक्षक देवी प्रसाद मिश्रा, रवि प्रकाश, परशुराम, उदय नारायण, शिवदर्शन, पंकज कुमार, कमलेश, भैया लाल, जीतेन्द्र, संतोष, राम मिलन, राम बहादुर, शिवशंकर समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More