कौशाम्बी के प्रमुख समाज सेवी अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा केसरिया से रवाना किया

मो0 यासीन/कौशाम्बी

कौशाम्बी के प्रमुख समाज सेवी अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा आज केसरिया से रवाना की गई। महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सोनकर समाजसेवी रुपेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव मौर्य नें पूजा व झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।

इस निशुल्क महाकुम्भ यात्रा आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कुंभ मेला तक पहुंचाने के लिए सुविधा प्रदान करना है। बस सेवा की शुरुआत से यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी और वे समय पर कुंभ मेला पहुंच सकेंगे। यह पहल धार्मिक यात्रियों को सुगम और सुलभ यात्रा प्रदान करने उद्देश्य से की गई है।

बस में अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चार कार्यकर्त्ता प्रतिदिन मौजूद रहते है जो श्रवण कुमार की भूमिका निभाते है।

इस दौरान प्रधान शिवपूजन मौर्य, देवेश त्रिपाठी, सभासद शिवम् मिश्रा, बीजेपी नेत्री सुनीता देवी, उर्मिला देवी, गोपाल मौर्य, सोडी मौर्य, सत्यप्रकाश त्रिवेदी, विजय प्रकाश, सूर्यप्रकाश, सभासाद दुर्गेश, राजू मौर्य, आकाश मौर्य, मनीष मौर्य प्रवीण शुक्ला सहित तमाम श्रद्धांलु मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More