खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि विधायक शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने टैबलेट वितरण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह टैबलेट्स छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा और उनके लिए नौकरी के अवसर पैदा करेगा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण टैबलेट वितरण योजना अपने राज्य के करीब एक करोड़ कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री मोबाइल फोन और टैबलेट बांटने की योजना बनाई है। यूपी राज्य सरकार तकनीकी, चिकित्सा और नर्सिंग संस्थानो से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन दे रही है। उन्होंने कहा कि फार्मेसी आज एक उभरता हुआ क्षेत्र है। जिसमें फार्मेकोविजिलेंस, ड्रग रिसर्च और फार्माकोलोजी के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं अपना भविष्य बना सकते हैं। मुख्य अतिथि ने बी.फार्म और एम.फार्म के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष डा. धीरेन्द्र कुमार और सचिव डा.कौशल कुमार तिवारी ने सभी छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर निदेशक डा.मनोज कुमार मिश्रा, समन्वयक डा.मलय तिवारी, पीआरओ विपिन शुक्ला, कुलदीप सिंह और सौरभ घोषाल आदि मौजूद रहे।






