नहर कटने से दर्जनों बीघा फसल जलमग्न

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चायल तहसील के पीलीभीत मजरा औधन गांव में सोमवार की रात नहर में पानी का बहाव अधिक होने से पटरी टूट गई। इससे दर्जनों किसानों की 20 बीघे गेंहू की फसल पानी में डूब गई। नहर टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।

सिंचाई विभाग किशुनपुर एकडला पंप कैनाल से फसलों की सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा है। तिल्हापुर माइनर में नहर का पानी आने पर जलालपुर घोसी के रास्ते में पड़ने वाले दुर्गापुर, लोधौर, गिठूरा, औधन, सेवढा, दूलापुर, नसीरपुर, चंद्रसेन समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान अपनी फसल की सिंचाई करते हैं। सोमवार की रात नहर में पानी का बहाव अधिक होने के चलते औधन गांव के मजरा पीलीभीत के समीप नहर की पटरी टूट गई। खेतो में पानी भरने से किसान नन्हें बाबू, अजय दुबे, अशोक कुमार, मान सिंह, बिट्टन देवी, राजकुमार और सरयू प्रसाद की तकरीबन 20 बीघा गेंहूं की फसल डूब गई। किसानों ने बताया कि खराब मौसम और धूप न निकलने से फसल नष्ट होने की आशंका है। पानी का बहाव तेज होने से बगीचे में भी जलभराव हो गया है। किसानों ने मामले की सूचना नहर विभाग समेत चायल एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को दी है। सूचना पाकर पहुंचे कर्मचारी नहर की मरम्मत में जुट गए हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More